ेपाल के कैलाली में बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड का स्वागत करते नेपाल के अधिकारी।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड ने अस्पताल का उद्धाटन किया
कपिलवस्तु। बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड धनगढ़ी एयरपोर्ट पर सोमवार की सुबह 11 बजे पहुंचीं। वहां मौजूद अधिकारियों ने ढाका की खादी तथा मलमली फूल से स्वागत किया। उसके बाद वह कैलाली के गोदावरी नगरपालिका वार्ड नंबर छह श्रीरामपुर में निर्माण हुए क्षयरोग अनुसंधान केंद्र कार्यक्रम में पहुंचीं और अस्पताल का उद्धाटन किया। अस्पताल में इलाज करा रहे आठ मरीजों से भी मुलाकात की। इसके बाद वह धनगढ़ी से काठमांडू चली गईं। राजकुमारी सुदूर पश्चिम प्रदेश मुख्यमंत्री त्रिलोचन भट्ट से भी मुलाकात की। उनके साथ राजनीतिक हालत सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई है।