सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु से संबद्ध महाविद्यालयों में अध्ययनरत बीएड व बीपीएड के प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षा शुल्क 15 मई से 30 मई तक भरी जाएगी। उसके बाद परीक्षा आवेदन व शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसमें संस्थागत, अंकसुधार, अनुमन्य व भूतपूर्व सभी अभ्यर्थियों का परीक्षा फार्म भरा जाएगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीएड व बीपीएड के छात्रों की परीक्षा फार्म निर्धारित समय में भरी जानी है। संवाद