फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता बनें, देशहित में मतदान करें

विज्ञापन
विज्ञापन
‘मतदाता बनें, देशहित में मतदान करें’
विज्ञापन

बाबूराम शुक्ल विद्यामंदिर इंटर कॉलेज से निकली यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
परसा। पं. बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर मतदान के महत्व की जानकारी दी। प्रधानाचार्य रवि शुक्ल ने विद्यालय परिसर से निकाली गई। मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में बच्चों ने आधी रोटी खाएंगे, वोट डालने जाएंगे, देश तरक्की तभी करेगा, हर वोटर जब वोट करेगा आदि नारे भी लगाए। रैली विद्यालय से शुरू होकर तुलसियापुर चौराहे पर लोगों को जागरूक करते हुए वापस वहीं पहुंचकर खत्म हुई। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सही जन प्रतिनिधि चुनने के लिए मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग देश के प्रत्येक मतदाता से अपेक्षा करता है कि वह चुनावों में बढ़ चढ़कर भाग लें और सशक्त सरकार चुनें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की असली शक्ति मताधिकार है। इसके प्रति हम सभी को जागरूक होकर अपने मत का सही उपयोग करना चाहिए। इस मौके पर आशाराम यादव, दीपेंद्र सिंह, धनंजय पाठक, प्रदीप मौर्य, सुमेरु गिरी, राम किशोर, विश्वनाथ यादव, आशा शुक्ला, साधना श्रीवास्तव, संतप्रसाद निषाद, बालगोविंद यादव आदि शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें