फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बीएचएनडी टीकाकरण सेंटर का बीसीपीएम ने किया निरीक्षण

Sat, 13 Sep 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। बेंवा सीएचसी क्षेत्र के बयारा, चौरा बनगवा कादिराबाद आदि सेंटरों पर शनिवार को बच्चों व गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच के साथ टीकाकरण किया गया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत बीएचएनडी टीकाकरण के कादिराबाद में एएनएम सविता चौधरी ने ड्यूलिस्ट के आधार पर गांव के बच्चों का टीकाकरण के साथ ही साथ गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच कर जरूरी सुझाव दिया। इस दौरान बेंवा सीएचसी बीसीपीएम वीरेंद्र कुमार यादव ने कादिराबाद उपकेंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कहा कि आश्यकता के अनुसार फोलिक एसिड, आयरन, कैल्शियम की गोली भी वितरित करें। लोगों को टीका का महत्व बताया। महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने के लिए कहा गया। तथा संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया। मधुकर ने टीकाकरण सेंटर पर मौजूद महिलाओं को बताया कि प्रत्येक बुधवार और शनिवार को निशुल्क टीकाकरण किया जाता है। जो जीरो से दो वर्ष के बच्चे व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें