कपिलवस्तु। बीकॉम थर्ड ईयर के छठवें समेस्टर के पाठ्यक्रम में एक माह तक विद्यार्थियों की इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग भी होगी। उक्त जानकारी देते हुए वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. दीपक बाबू ने बताया कि जो छात्र-छात्राएं इंड्रस्ट्रियल ट्रेनिंग नहीं कर सकते तो उन्हें किसी उत्पाद का सर्वे करके अपनी प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाकर 31 मार्च तक विश्वविद्यालय में जमा करनी होगी। एक माह के इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग के लिए सभी छात्र-छात्राओं के मेंटर नियुक्त कर दिए गए हैं। संबंधित छात्र-छात्राएं इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग एवं सर्वे रिपोर्ट बनाने के लिए निर्धारित मेंटर से संपर्क कर लें। संवादि