सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र के करहिया सघन, रगडगंज व इटवा कस्बे में एक ही रात चाेर 15 ट्रैक्टरों में लगी बैटरियां चुरा ले गए। चोरी से लोगों में दहशत है। इस वारदात के चार दिन बाद अभी तक इटवा पुलिस बैट्री चोरों तक नहीं पहुंच पाई है।
क्षेत्र के करहिया सघन निवासी प्रदीप कुमार गुप्ता व राजेंद्र प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि 11 तारीख वे दोनों ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी करके घर में चले गए। रात 10 बजे सो गए थे। सुबह उठे तो पता चला कि उन दोनों के अलावा गांव में ही गिट्टी-मौरंग की दुकान कर रहे अमौली निवासी गुलाब चंद के ट्रैक्टर सहित इटवा में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली की बैट्री, पिपरा निवासी राकेश चौधरी के ट्रैक्टर की बैट्री व रगडग़ज में खड़े सात ट्रैक्टरों की बैटरी चोर खोल ले गए। लेकिन इसके बावजूद अभी तक इटवा पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पाई है। इस संबंध में एसओ अरविंद मौर्य का कहना है कि मामले की जानकारी है। पता किया जा रहा है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।