शोहरतगढ़। वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम शोहरतगढ़ में सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन दो में सोमवार को दो क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। पहले मैच में उत्तराखंड की चंपावत की टीम ने चंडीगढ़ को 147 रन के बड़े अंतर से हराया। दूसरे मैच में बस्ती की टीम ने सिद्धार्थनगर की टीम को पांच रन से हराया।
टाॅस जीतकर चंपावत के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। चंपावत के बल्लेबाज निर्धारित 15 ओवर में पांच विकेट पर 219 रनों का लक्ष्य खड़ा कर दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ की टीम पर काफी दबाव दिखा। पूरी टीम 11वें ओवर में मात्र 72 बनाकर सिमट गई। मैन आफ द मैच हर्ष राणा को दिया गया।
दूसरा मुकाबला सिद्धार्थनगर व बस्ती के बीच खेला गया, जिसमें टास जीतकर बस्ती ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट होकर 137 बनाए। लक्ष्य का पीछा करने होती सिद्धार्थनगर की टीम निर्धारित 15 ओवर में 5 विकेट खोकर 132 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच बस्ती के सौरभ साहनी को दिया गया। अवसर पर सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष शोहरतगढ़ के प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, विवेक मणी त्रिपाठी, राजेश उपाध्याय, अमरदीप चौधरी, अंपायर विवेकानंद मलिक, आशीष चौधरी, स्कोर गंगेश्वर कुशवाहा व कमेंटेटर के रूप में धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे।