बांसी बस्तध मार्ग पर असनहरा पुल पर आवागमन शुरू।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
48 घंटे बाद खुला बांसी-बस्ती मार्ग
बांसी। एनएच 233 बांसी-बस्ती सड़क पर 48 घंटे बाद आवागमन शुरू हो गया है, जिससे राहगीरों को काफी राहत मिली। एनएच-233 पर काफी दिनों से असनहरा गांव के पास पुलिया का निर्माण चल रहा था, जिससे मुख्य मार्ग को रोककर आवागमन के लिए बगल से बाईपास बनाया गया था। जो लगातार हो रही बारिश व पानी के दबाव से शुक्रवार की सुबह टूट गया था। इससे बस्ती का संपर्क टूट गया था। छोटे वाहनों को दस किलोमीटर लंबी दूरी तय करनी पड़ रही थी। जबकि बड़े वाहनों को वाया डुमरियागंज-बस्ती होकर निकलना पड़ रहा था। निर्माणाधीन पुलिया का छत लग चुका था सिर्फ अप्रोच का काम होना बाकी था। एनएच निर्माण इकाई जेएसपी ने काफी मशक्कत कर अप्रोच का निर्माण कर रविवार की सुबह 11 बजे आवागमन शुरू कर दिया। आवागमन शुरू होने से लोगों को काफी राहत मिल गया है। अब यात्रियों व मालवाहक वाहनों को लंबी दूरी नहीं तय करना पड़ेगा।