फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम बिक रही थाई मांगुर

विज्ञापन
पथरा बाजार में थाई मांगुर मछली खरीदते लोग। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम बिक रही थाई मांगुर
विज्ञापन

पथरा। सेहत के लिए हानिकारक थाई मांगुर मछली जिले में खुलेआम बिक रही है। डॉक्टरों के अनुसार, इस मछली के नियमित सेवन से कैंसर सहित अन्य बीमारियां हो सकती हैं। वर्ष 2020 में एनजीटी ने इस मछली के पालन व बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बावजूद शहर व ग्रामीण क्षेत्र की मछली मंडियों में थाई मांगुर बेची जा रही है।
मत्स्य विभाग की अनदेखी से प्रतिबंध की जानकारी होने के बाद भी छोटे कारोबारी इस मछली का कारोबार कर रहे हैं। नगर निकायों व कस्बों में मांस-मछली के बाजार तय नहीं होने और सभी कारोबारियों का पंजीयन नहीं होने से भी यह मछली बिक रही है। बांसी तहसील के पथरा, मिठवल, महोखवा, तिलौली, डिड़ई बेलवहा, जिगनिहवा चेतिया और डुमरियागंज तहसील के मोतीगंज गंगवारे, अजगरा, भग्गोभार, औराताल के बाजार में जीवित मछली बेची जा रही है।
विज्ञापन

मांसाहारी होने से यह मछली अन्य प्रजाति की मछलियों को खा जाती है। यह तेजी से बढ़ती है, इस कारण कुछ लोग इसका पालन कर रहे हैं। दुकानदार हाइब्रिड मांगुर को देसी मांगुर या बॉयलर मांगुर बता कर बाजार में बेच रहे हैं। पीएचसी तिलौली के डॉ. धर्मेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि थाई मांगुर के मांस में 80 प्रतिशत लेड और आयरन की मात्रा होती है इसलिए इस मछली को खाने से लोगों में गंभीर बीमारी हो सकती है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. सीबी चौधरी ने बताया कि शरीर में लेड व आयरन की मात्रा अधिक होने से कैंसर सहित अन्य बीमारियां हो सकती हैं।
---
फायदेमंद हैं ये मछलियां
मत्स्य विभाग के निरीक्षक कुलदीप सक्सेना ने बताया कि कार्प यानी चोइटा वाली मछलियां सेहत के लिए फायदेमंद हैं। देसी रोहू, भाकुर, ग्रास, सिल्वर, नैनी प्रजाति की मछलियां अधिक फायदेमंद हैं।
विज्ञापन

वर्जन--
थाई मांगुर मछली प्रतिबंधित है। इसकी बिक्री रोकने के लिए संयुक्त टीम की आवश्यकता है। इस मछली की बिक्री के अड्डे चिह्नित किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर टीम बनाकर छापा मारा जाएगा। -डॉ. पुष्पारानी तिवारी, सहायक निदेशक, मत्स्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें