उसका के परसपुर गांव में कबड्डी के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते भाजपा जिला महा मंत्री कन्हैय?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बंजरहा ने तुलसियापुर को हराया
सिद्धार्थनगर। उसका क्षेत्र की ग्राम पंचायत परसपुर में रविवार को शुरू हुई दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में बंजरहा की टीम ने तुलसियापुर को हरा दिया। दूसरे दिन सोमवार को गोरखपुर और महराजगंज की टीमें भी दमखम दिखाएंगी।
भाजपा के जिला महामंत्री कन्हैया पासवान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नदीम खान ने बताया कि प्रतियोगिता में बीस टीमें हिस्सा लेंगी। टीम में नियाज अहमद, राम सामुझ, इस्तेखार अहमद, जहीर अहमद, दिनेश पासवान, धर्मवीर सिंह, प्रेम चंद, शंभु पासवान, इफ्तेखार अहमद मौजूद थे।