शोहरतगढ़। तीन दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से पहाड़ी नदी बानगंगा खतरे के निशान के पास पहुंच चुकी हैं। नदी तहसील क्षेत्र के बाजार और लेदवा के बीच में श्मशान घाट के बगल में रिंग बांध टूटने की कगार व बसहिया टोला रामगढ़ और नौडिहवा में कटान कर रही है, जिससे ग्रामीण दहशत में आ गए हैं। मंगलवार को बानगंगा नदी रामगढ़ के पश्चिम राम अचल व झब्बू के खेत के पास तेजी से कटान कर रही है। नौडिहवा टोला में बानगंगा पुल के उत्तर तेजी से कटान कर रही है। यहां नदी का 25 घरों पर खतरा मंडरा रहा है। ग्राम पंचायत महथा बाजार और लेदवा के बीच में श्मशान घाट के बगल में रिंग बांध टूटने की कगार की सूचना पर एसडीएम चंद्रभान सिंह ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। जिमेदार को निर्देश दिया कि तत्काल प्रभाव से कटान स्थल मिट्टी गिरा कर प्रबंधन किए जाए। संवाद