फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बानगंगा नहर पानी विहीन, किसान परेशान

Mon, 17 Jun 2024 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के बानगंगा नहर में पानी न आने से किसान अपने धान की बेहन समय से नहीं डाल पा रहे हैं। पंपिंग सेट किराये पर लेकर अपने खेत में पानी चलाकर धान की बेहन डाल रहे हैं।
विज्ञापन

बानगंगा नहर कैनाल से कोइरीडीहा, नकथर, खरगवार, डफरा, मेहनौली, संतोरी, संतोरा, पंडरिया, गंगाराम महदेवा, चनरगडी आदि गांव के किसान के खेत में नहर के पानी से खेत में धान के बेहन डालने का काम करते हैं। पर नहर में पानी न आने से खेत में धान के बेहन डालने में परेशानी हो रही है। क्षेत्र के शिवरक्षा मिश्र, हरि गोविंद मिश्र, गोपाल, प्रधान सुनील कुमार, प्रधान प्रतिनिधि रामू साहनी, राममिलन प्रजापति, दयादास, नन्दलाल, सेवक आदि लोगों ने नहर में पानी छोड़ने की मांग की है। इस संबंध में सिंचाई विभाग के जेई अभिजीत सिंह का कहना है कि बैराज में पानी एकत्र हो गया है। अभी नहर में कुछ काम चल रहा है बृहस्पतिवार तक पानी छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें