फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बैंड बाजा सवार ऑटो और ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर, तीन घायल

Sun, 12 May 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा थाना क्षेत्र के कम्हरिया बुजुर्ग गांव के पास हुई घटना
विज्ञापन




पथरा। पथरा थाना क्षेत्र के कम्हरिया बुजुर्ग गांव के पास बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर शनिवार रात ऑटो और ट्रैक्टर-ट्रॉली के आमने-सामने भिड़ंत में बरात में बैंड बजाने जा रहे तीन लोग घायल हो गए। दो को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। जबकि एक का जिला अस्पताल में चल रहा है उपचार। शनिवार को बांसी से बारात पथरा थाना क्षेत्र के कम्हरिया बुजुर्ग में आई थी। रात्रि नौ बजे बारात में बैंडबाजा बजाने वाले एक ऑटो पर सवार होकर जा रहे थे। अभी वह लोग कम्हरिया बुजुर्ग गांव के पास मोड़ पर पहुंचे ही थे कि मिट्टी ढो रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में खेसरहा थाना क्षेत्र के देवगह निवासी ईश्वर दयाल (45), जगजीवन (42) और बांसी थाना के चरथरी निवासी भोरइ (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको घायल अवस्था में सीएचसी बांसी ले जाया गया। जहां पर रविवार की सुबह ईश्वर दयाल और जगजीवन को उपचार के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया। जबकि भोरइ की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष भाग्यवती पांडेय ने बताया कि घटना हुई थी पर इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें