तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में लगभग 25 दिन पहले हुई चोरी की घटना का खुलासा पुलिस ने रविवार को कर दिया। पुलिस ने उसे क्षेत्र के घोराही नदी के पुल के पास पकड़ा। उसके कब्जे से आभूषण भी बरामद किया गया है। महिला बलरामपुर जनपद की रहने वाली है। पूछताछ करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, यहां से जेल भेज दिया गया है। ढेबरुआ एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बीते 26 सितंबर की रात को क्षेत्र के मानपुर में रेशमी यादव पत्नी अर्जुन यादव के घर चोरी हुई थी। पीड़िता की तहरीर पर 28 सितंबर को चोरी का मुकदमा दर्ज गया था।
मामले की पर्दाफाश करने के लिए पुलिस टीम लगी थी। इसी बीच शनिवार को देर शाम मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पिकौरा स्थित घोरही नदी के पुल पर एक महिला को रोककर पूछताछ किया और तलाशी ली गई तो उसके पास से नगद पांच हजार रुपये, कान का झुमका एक जोड़ी, एक मंगल सूत्र, एक जोड़ी पायल, चार जोड़ी बिछिया बरामद हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर महिला ने अपनी पहचान अंजनी यादव निवासी गिदहवा थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर बताया। उसने स्वीकार किया कि मानपुर मानपुर में हुई चोरी करने की बात कबूला। पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, यहां से उसे जेल भेज दिया गया।ब