फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: बलरामपुर ने जहदरिया तुलसीपुर को हराकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Wed, 15 Feb 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विजेता टीम के कप्तान अकरम खान को पुरस्कृत करते समाजसेवी राजेश अवस्थी।
विज्ञापन
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर के शाह ग्राउंड में आयोजित आठ दिवसीय प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में बलरामपुर क्रिकेट क्लब की टीम ने ट्राफी पर कब्जा जमा लिया, जबकि जहदरिया तुलसीपुर की टीम उपविजेता बनी। बलरामपुर के खिलाड़ी रजत सिंह को मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच बलरामपुर एवं जहदरिया तुलसीपुर के बीच खेला गया। टॉस जीत कर बलरामपुर की टीम ने जहदरिया को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। जहदरिया की पूरी टीम 15.3 ओवर में 192 रन बना कर आउट हो गई। 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बलरामपुर की टीम ने रजत सिंह के 131 रनों की बदौलत 14.4 ओवरों में 193 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैच में 5 विकेट लेने और 131 रन बनाने पर रजत सिंह को मैन ऑफ द मैच तथा टूर्नामेंट में गेंद व बल्ले से शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।
समाजसेवी राजेश अवस्थी ने विजेता टीम के कप्तान अकरम खान को पुरस्कृत किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय के इंचार्ज उमाकांत गुप्ता व डॉ. जुबैर ने उपविजेता टीम के कप्तान जमाल खान को नगद पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान अरशद खुर्शीद व समाजसेवी सुरेश पांडेय ने विजेता व उप विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट के आयोजन में जाहिद फारूकी, अताउल्लाह राईनी, परवेज, इनाम शाह, शाहिद सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें