सिद्धार्थनगर। मतगणना के बाद मतपत्रों के पैकेट स्टील बाॅक्स में सील कर विकास भवन परिसर स्थित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में डबल लॉक में रखे जाएंगे। डीएम संजीव रंजन ने इसके लिए सभी रिटर्निंग अधिकारी एवं संबंधित तहसीलदार को जिम्मेदारी दी है। उन्होंने मतगणना के तत्काल बाद मतपत्रों को सुरक्षित रखवाने की व्यवस्था करने के लिए तहसीलदारों को निर्देश दिया है। संवाद