शहर के बुद्धा पार्क में सिद्धार्थनगर महोत्सव के शुरुआत का संदेश देने के लिए बैलून उड़ते डीएम पव
सिद्धार्थनगर। डीएम पवन अग्रवाल और सीडीओ जयेंद्र कुमार ने शहर के बुद्धा पार्क में शनिवार शाम को गुब्बारा उड़ाकर सिद्धार्थनगर महोत्सव के शुभारंभ का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव सांस्कृतिक व समाज में समरसता उत्पन्न करने का माध्यम है। इसमें शहर समेत पूरे जिले के लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए संदेश दिया गया है। इस दौरान एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद
महोत्सव में शामिल होंगे कृषि मंत्री
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर महोत्सव में आयोजित होने वाली कृषि गोष्ठी में प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी शामिल होंगे। वह सुबह 11 बजे से महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी वीआईपी ने दी है। संवाद