फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम

Thu, 23 Nov 2023 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

-
संवाद न्यूज एजेंसी

डुमरियागंज। डुमरियागंज ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज डुमरियागंज परिसर में किया गया। इसमें न्याय पंचायत स्तर पर विजयी प्रतिभागी बच्चों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया।
बीईओ संजय कुमार ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी आवश्यक है। इसलिए समय-समय पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होना चाहिए।
प्रथम सत्र में आयोजित खेलों में बालक प्राथमिक स्तर पर 50 मीटर दौड़ में मोहम्मद सिराज प्रथम, विवेक द्वितीय व समीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में फैजान प्रथम, शोएब दित्तीय व निहाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में सोनू प्रथम, समीर द्वितीय, अमर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार 100 मीटर जूनियर बालक वर्ग में प्रतिमान प्रथम, रौनक द्वितीय व शनि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर दौड़ में कृष्ण कुमार ने प्रथम, निलेश द्वितीय, आरिफ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी बालक वर्ग उच्च प्राथमिक स्तर पर कुड़ी को प्रथम स्थान, सागर रौजा बयारा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
इस दौरान नसीम अहमद, दिनेश सिंह, रामविलास यादव, गुलाम हुसैन रिजवी, राकेश पांडेय, गणेश गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें