फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ऑटो में छूटा बैग, पुलिस ने ढूंढ़कर परिवार को सौंपा

Sun, 17 May 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम उपधी निवासी दीपक पांडेय पुत्र राम कुबेर की बहन श्वेता पांडेय माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में अपनी दादी का इलाज कराकर वापस अपने घर बनगाई नानकार जा रही थीं। इसी दौरान जल्दबाजी में उनका बैग और मोबाइल फोन ऑटो में ही छूट गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब बैग नहीं मिला तो इसकी सूचना बांसी कोतवाली पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए बांसी प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक ने तत्काल एक्शन लिया। उन्होंने हेड कांस्टेबल सुनील दुबे और कांस्टेबल घनश्याम सिंह को मोबाइल और बैग ढूंढ़ने की जिम्मेदारी सौंपी। पुलिस टीम ने सर्विलांस के जरिये मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की और कड़ी मशक्कत के बाद बैग और मोबाइल को सकुशल बरामद कर लिया। सामान हेड कांस्टेबल सुनील दुबे ने श्वेता पांडेय के भाई दीपक पांडेय को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें