डुमरियागंज। नगर पंचायत बढ़नी चाफा के महर्षि वाल्मीकि नगर वार्ड के सेहरी खास के 35 वर्षीय एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव मुंबई स्थित घर में फंदे से लटका मिला।
जानकारी के अनुसार, कय्यूम उर्फ गुड्डू जो कि अपनी पत्नी और पांच वर्षीय बेटे के साथ मुंबई में कुर्ला गार्डन में रोजी रोटी कमाने के लिए रह रहा था और वेल्डिंग का काम करके अपना जीवन यापन कर रहा था। गत रात्रि पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, इसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर युवक की फंदे से लटकती हुई लाश मिली। इस संबंध में भवानीगंज थानाध्यक्ष दिनेश सरोज ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है पता करवाते हैं।