फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई

विज्ञापन
बढ़नी ब्लॉक के सभागार में गर्भवती महिला का गोद भराई करती मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बढ़नी। बढ़नी ब्लॉक के सभागार में बाल विकास विभाग की ओर से शुक्रवार को राष्ट्रीय प्रोषण माह के अंतर्गत कार्यक्रम किया गया। इसमें सात गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा सात धात्री महिलाओं के बच्चों का अन्नप्रासन कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी ने किया।
उन्होंने ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं तथा बच्चों का कुपोषण दूर करने की योजना बनाई गई है। इसमें अहम भूमिका बाल विकास परियोजना विभाग निभा रहा है। बीडीओ मुरली मनोहर मिश्र ने कहा कि इसको कुपोषण को दूर करने में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की अहम भूमिका है। कार्यक्रम को खंड शिक्षा अधिकारी बढ़नी रामू तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर पाठक ने भी संबोधित किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी रविंद्र यादव ने कहा कि गोद भराई कार्यक्रम तो प्रत्येक माह होता है, लेकिन एक से 30 सितंबर तक पोषण माह के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सुपरवाइजर सरिता तिवारी, मोहर्ती देवी, सरिता तिवारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में चंद्रावती, शकुंतला चौरसिया, मृदुला, रेणुका विश्वास, सीता देवी, प्रमिला, मीनू, सरिता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें