इटवा के माता प्रसाद जायसवाल इंटर कालेज में गाजीपुर सीआरपीएफ के खिलाड़ी राणा को गेंदबाजी करते आज?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
आजमगढ़ ने सीआरपीएफ गाजीपुर की टीम को हराया
इटवा। कस्बा स्थित माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज परिसर में प्रीमियर लीग सीजन सिक्स में सोमवार को आजमगढ़ की टीम ने सीआरपीएफ गाजीपुर की टीम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
टॉस जीत कर गाजीपुर सीआरपीएफ की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी आजमगढ़ की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 9 विकट खोकर 132 रन का स्कोर खड़ा किया। आजमगढ़ की तरफ से दिलीप ने 46 और अल्तमश ने 19 रनों का योगदान दिया।
जवाब में उतरी गाजीपुर सीआरपीएफ की टीम बल्लेबाज परवीन गिल के 47 रनों की मदद से 106 रन ही बना सकी और आजमगढ़ की टीम ने 26 रनों से विजय हासिल करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इस मौके आयोजक कमाल अहमद, आरिफ मकसूद, शहजाद, निहाल, राजा आदि मौजूद रहे।