सिद्धार्थनगर। आजाद समाज पार्टी कांशीराम की जिला इकाई ने सोमवार को कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन कर मांगों का ज्ञापन राज्यपाल के नाम संबोधित प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन के जरिये आरोप लगाया कि डुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम चौखड़ा बदलिया में ध्वस्त की गए बाबा फागू शाह मजार का पुनर्निर्माण किया जाए। धरने को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला प्रभारी शिव चंद्र भारती ने कहा कि कहा कि फागू शाह बाबा की मजार, क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम एकता, सामाजिक समरसता और आस्था का केंद्र रही है। जिसे बिना वैधानिक नोटिस के बलपूर्वक बुलडोजर से गिरा दिया गया। यह धार्मिक स्थल वर्षों से सभी समुदायों के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है। हम इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं और महामहिम से निवेदन करते हैं कि इस घटना की निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेंद्र भारती, महामंत्री मोहम्मद नईम, महसूम अली, जीतेंद्र राणा व डा. नफीस आदि मौजूद रहे। संवाद