सुरक्षित यात्रा के लिए लोगों को किया जागरूक
- राजकीय महाविद्यालय चौखड़ा में विभिन्न प्रतियोगिताओं का अयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। राजकीय महाविद्यालय चौखड़ा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
महाविद्यालय की छात्राओं के बीच सड़क सुरक्षा से संबंधित विषय पर विचार संगोष्ठी, निबंध प्रतियोगिता, स्लोगन, पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विभिन्न प्रतियोगिताओं के जरिए यातायात नियमों को लेकर जागरूक करने के इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
अंजलि कसौधन, सुमन विश्वकर्मा, गुड़िया चौधरी, अंजलि चौबे ने संगोष्ठी व निबंध प्रतियोगिता में, शिवांगी श्रीवास्तव, गुड़िया चौधरी व रूपा पाठक ने स्लोगन प्रतियोगिता में, रिचा त्रिपाठी, रिया श्रीवास्तव, स्नेहा शुक्ला ने पोस्टर प्रतियोगिता में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्राचार्य रवींद्र कुमार, अजय कुमार, डॉ. अमरनाथ, डॉ. चंद्रकांत मिश्र, डॉ. शफीकुर्रहमान, महेश कुमार गुप्ता, अजय कुमार, अमित पांडेय, अनिल यादव मिश्रा आदि मौजूद रहे।