फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पहले लगेगी पर्यावरण की पाठशाला, फिर होगा पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले लगेगी पर्यावरण की पाठशाला, फिर होगा पौधरोपण
विज्ञापन

- 2023 में होने वाले पौधरोपण में परिषदीय विद्यालय के बच्चे भी लेंगे हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। विद्यालयों में बच्चों को जागरूक करने के लिए पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला लगाई जाएगी। जब वे जागरूक हो जाएंगे तो उन्हें पौधे दिए जाएंगे ताकि बच्चे पौधरोपण करें और उनकी सिंचाई और संरक्षण भी। वन विभाग ने हरियाली बढ़ाने में बच्चों की भूमिका बढ़ाने की योजना बनाई है।
वर्ष 2023 में होने वाले पौधरोपण कार्यक्रम का जिले के 743 पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा छह से आठ तक के लगभग एक लाख बच्चे हिस्सा लेंगे। इस अभियान का हिस्सा बनने से पौधरोपण बढ़ेगा। प्रदेश में वर्ष 2022 में 23 करोड़ पौध लगाए हैं। ऐसा रिकार्ड में है, इसमें वन विभाग के अलावा अन्य विभाग भी शामिल रहा है।
विज्ञापन

इसके लिए डीएम संजीव रंजन ने बीएसए से वन विभाग को छात्रों का डाटा देने का निर्देश दिया है। जिससे वन विभाग की ओर से पौधशाला में समय से पौध तैयार किया जा सके। इसके साथ ही विद्यालयों पर्यावरण शिक्षा पर जोर देने के लिए निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि पौधरोपण को बढ़ावा और पर्यावरण संरक्षण के बारे में बच्चे जागरूक हो सकें, इसके लिए इस बार पौधरोपण बच्चे भी करेंगे। संबंधित जिम्मेदारों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें