भनवापुर। क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में रविवार को आग लगने से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फिरोज मलिक ने कहा कि वर्तमान समय में तेज हवा व गर्मी के बीच अगलगी की घटनाओं में इजाफा हो रहा हैं। इसके लिए जागरूकता बहुत आवश्यक है। कहा कि कहीं भी कूड़े को ना जलाएं, बीड़ी, सिगरेट पीने वाले लोग को इधर-उधर नहीं फेंकना चाहिए। गेहूं की डंठल में आग न लगाएं इससे बड़ी घटना हो सकती हैं। इस दौरान आशीष श्रीवास्तव, शिव प्रकाश, श्रीधर, किशन, राजेश श्रीवास्तव, विनोद शुक्ल उपस्थित रहे। संवाद