फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता से ही होगा क्षय रोग का नियंत्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
जागरूकता से ही होगा क्षय रोग का नियंत्रण
विज्ञापन

धेंसा। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई में क्षय रोग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षय रोग के नियंत्रण के लिए विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। उप जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ मानवेंद्र पाल ने बताया कि जागरूकता से ही क्षय रोग पर नियंत्रण हो सकता है।
डॉ मानवेंद्र पाल ने बताया कि टीबी संक्रामक बीमारी है। इसकी जानकारी होने पर इधर-उधर न थूकें। आम जनमानस में जागरूकता पैदा करके ही क्षय रोग का उन्मूलन किया जा सकता है।
विज्ञापन

जिला पीपीएम समन्वयक सतीश मिश्र ने टीबी रोग के लक्षण को बताए। उन्होंने दो सप्ताह से अधिक खांसी आने तथा खांसी के साथ बलगम आने, सीने में दर्द, वजन कम होने जैसे लक्षण होने पर इलाज कराने की सलाह दी। एचआईबी व टीबी समन्वयक उस्मान खान ने कहा डाट्स का इलाज करें, बीच में दवा न छोड़ें। छींकते व खांसते समय मुंह पर कपड़ा रखें। सावधानी बरतने से क्षय रोग से मुक्ति मिल सकती है।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानाचार्य नवीउल्ला खां, पूर्व प्रधानाचार्य अंगद प्रसाद, शिक्षक सच्चिदानंद शुक्ल, नित्यानंद, अरविंद सिंह, विजय प्रताप पांडेय, सूर्यमणि गुप्ता, सुधीर वर्मा, प्रेमचंद, अंगद प्रसाद, बाबूराम, शिक्षिका ऊषा मिश्रा सहित छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें