सिद्धार्थनगर। विकासखंड जोगिया उदयपुर के ग्राम पंचायत पेड़ारी खुर्द के टोला मरवटिया में बुद्ध विहार निर्माण के लिए बैठक हुई। शिवकुमार ने कहा कि स्थायी बुद्ध विहार निर्माण के लिए सभी को आगे आकर सहयोग करना होगा। बैठक में भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से बुद्ध विहार निर्माण के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही अभियान चलाकर निर्माण कार्य में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने की रणनीति बनी। इस दौरान जयराम, सरबजीत, प्रमोद कुमार, रामजियावन, शिवनारायण बौद्ध, रमेश, दिनेश, राजेंद्र प्रसाद, बजरंगी, गोविंद पासवान, राधेश्याम मौजूद रहे। संवाद