फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता पहचान पत्र के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक

विज्ञापन
बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कॉलेज में छात्रों को ऑनलाइन मतदाता पंजीकरण के बारे में बताते एसडीएम प्रद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
मतदाता पहचान पत्र के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय में सोमवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों से खुद का मतदाता पहचान पत्र बनवाने और दूसरों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
अपर जिलाधिकारी उमाशंकर ने बताया कि लोकतंत्र में मताधिकार सबसे मूल्यवान है। 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर नागरिक होने का एहसास हो पाता है। राजनीति और सरकारी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता हो पाती है। उप जिला अधिकारी प्रदीप यादव ने बताया कि फार्म छह भरकर निर्वाचक नामावली से जुड़ें और अपना मतदाता पहचान पत्र जरूर बनवाएं। अन्य युवाओं को भी इस लिंक से जोड़ने के लिए प्रेरित करें। मतदाता पहचान पत्र को आधार नंबर से जोड़ना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर मतदाता पहचान पत्र में कोई त्रुटि है तो उसको भी संशोधित कर लें। प्राचार्य डॉ. अभय श्रीवास्तव ने बताया कि महाविद्यालय के छात्र युवा राजनीतिक मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक बनें। अधिक से अधिक लोगों को मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें