पीएचसी उसका में पोषण जागरुकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना करते बीईओ महेंद्र कुमार और सीडीपीओ अरशद ?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
कुपोषण से मुक्ति के लिए दी गई जानकारी
उसका बाजार। पोषण अभियान का संदेश जनता तक पहुंचाने के लिए मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जागरुकता रैली निकाली गई। रैली में मौजूद कर्मियों ने पोषण संबंधित नारा लगाते हुए नगर भ्रमण करके लोगों को जागरूक किया।
सीडीपीओ अरशद खान ने कहा कि सभी गर्भवती और धात्री माताएं पोषण के महत्व को समझें। मां यदि सुपोषित होगी तो उसका बच्चा कभी कुपोषित नहीं हो सकता। बच्चे की सेहत के लिए गर्भ धारण से लेकर आगे के एक हजार दिन महत्वपूर्ण माने जाते हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं से कहा कि सुपोषित बचपन के लिए आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है। भ्रमण के दौरान घर के जिम्मेदार लोगों को बताएं कि किशोरी और गर्भवती की देखभाल अच्छे से करें। बताया कि सितंबर 2022 को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान बीईओ महेंद्र कुमार, बीपीएम मनीष पांडेय, अभय सिंह, सरिता आदि मौजूद रहे। संवाद