शाहपुर इलाके में हुई घटना, परिजनों ने पत्नी के खिलाफ दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के पादरी बाजार स्थित सुंदरनगर कॉलोनी में मंगलवार रात एक ऑटो चालक ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। आरोप है कि पत्नी के उकसाने पर ऑटो चालक ने आत्मघाती कदम उठाया। परिजनों ने शाहपुर पुलिस को पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के पादरी बाजार चौराहा स्थित सुंदरनगर कॉलोनी निवासी संदीप चौहान (27) ऑटो चलाता था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी चार साल पहले गोरखनाथ इलाके के 10 नंबर बोरिंग स्थित बनकटवा निवासी जम्मू राज चौहान की पुत्री अदिति राज से हुई थी। लोगों ने बताया कि आपसी मनमुटाव की वजह से उसकी पत्नी इस समय मायके में है।
पति-पत्नी के बीच परिवार न्यायालय में केस चल रहा है। संदीप अपनी पत्नी को घर लाना चाहता था, लेकिन वह आने के लिए तैयार नहीं थी। इसके लिए कई बार सुलह-समझौता भी हुआ था। मंगलवार देर शाम संदीप ऑटो चलाकर घर पहुंचा और कमरे में चला गया।
बताया जा रह फोन से अपनी पत्नी से बात भी की, इसके बाद फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। 8:30 बजे करीब परिजन भोजन के लिए बुलाने गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से देखा तो होश उड़ गए। उसका शव गमछे के सहारे फंदे से लटक रहा था। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी।