फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: फरार आरोपित के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरार आरोपित के घर कुर्की का नोटिस चस्पा
विज्ञापन

बिस्कोहर/कठेला। वर्ष 2013 में हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रही महिला के घर पर मंगलवार को कठेला समय माता थाना पुलिस ने नोटिस चस्पा किया।
थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष यादव ने बताया कि मदरहवा गांव की रहने वाली बेलपाती पर 2013 में हत्या का प्रयास करने के संबंध में मुकदमा दर्ज हुआ था। वह न्यायालय में हाजिर नहीं हो रही थी। न्यायालय के निर्देश पर महिला के घर पर उसके पति व बेटे की मौजूदगी में न्यायालय में हाजिर होने के संबंधित नोटिस चस्पा कर मुनादी करवाया गया है। इस दौरान एसआई अशोक कुमार पाल, वीरेंद्र यादव, अजय यादव,संदीप कुमार, निधि सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें