सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज के बेंवा में अवैध रूप से संचालित आशीर्वाद हॉस्पिटल को मंगलवार देर शाम तीसरी बार सील किया गया। दो बार सील को तोड़ करके हॉस्पिटल का संचालन किया जा रहा था। सीएचसी अधीक्षक ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर हॉस्पिटल को सील करते हुए केस दर्ज कराया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. श्रवण तिवारी ने बताया कि लोगों की शिकायत के बाद एसडीएम के मौजूदगी में बेंवा में अवैध रूप से संचालित आशीर्वाद हॉस्पिटल को जांच के दौरान महिला कर्मचारी ने बताया कि डॉक्टर नहीं हैं, हाॅस्पिटल का कागजात नहीं होने पर उसे 22 नवंबर को सील कर दिया गया था, लेकिन कुछ दिनों बाद संचालक ने हॉस्पिटल का सील तोड़कर पुन: संचालित कर लिया, जिसके बाद डिप्टी सीएमओ ने 25 नवंबर को पुन: हॉस्पिटल को सील कर दिया।
संचालक ने पुन: हॉस्पिटल को संचालित करते हुए मनमाने ढंग से कार्य शुरू कर दिया। एसडीएम के आदेश पर पुलिस प्रशासन के साथ जाकर आशीर्वाद हॉस्पिटल को 15 दिन में तीसरी बार सील कर दिया गया।
-
वर्जन
आशीर्वाद हॉस्पिटल को सील करके एफआईआर दर्ज करा दिया है। पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई है। इस मामले में पुलिस जांच करेगी।
-नरेंद्र कुमार वाजपेयी, सीएमओ