भारतभारी। टीकाकरण अभियान में गतिशीलता लाने के लिए शुक्रवार को आशा विमला श्रीवास्तव की ओर से माता बैठक ग्राम लोहरौली में आयोजित की गई। इस दौरान माताओं को टीकाकरण और उससे लाभ से संबंधित जानकारी दी गई। आशा विमला श्रीवास्तव ने उम्र के हिसाब से टीके की जानकारी दी। बैठक में आरती देवी, शांति, संगीता, शीबा, शाबाना, जाकरुनिशा आदि मौजूद रहीं। संवाद