सिद्धार्थनगर। आशा कार्यकर्ता विमला श्रीवास्तव की ओर से सोमवार को बेंवा क्षेत्र के ग्राम बढ़या में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को जागरूक किया गया। बैठक में सभी माताओं को टीकाकरण और उससे लाभ से संबंधित पूरी जानकारी दी गई। साथ ही बच्चे को छह माह तक मां का दूध देने पर जोर दिया गया और 5 साल 7 बार छूटे ना टीका एक भी बार विषय पर चर्चा की गई। किस टीके से कौन सी बीमारी से बचाव होता है। इसके बारे में जानकारी दी। इस दौरान आरती देवी, शांति, संगीता, शीबा, शाबाना, जाकरुनिशा आदि मौजूद रहीं। संवाद