बांसी। सात साल पुराने दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने वारंटी रमायन उर्फ नरायन को बुधवार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। कोतवाल मृत्युंजय पाठक ने बताया कि सात साल पुराने वर्ष 2018 के दहेज उत्पीड़न के मामले में अक्वासरा माफी गांव निवासी वारंटी रमायन उर्फ नरायन को एसआई बलराम धर दूबे आरक्षी राजदेव चौहान की टीम ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से वारंटी को जेल भेज दिया गया है।