सिद्धार्थनगर। शिवनगर डिड़ई थाने की पुलिस ने रविवार को सिकटा के पास से बाइक चोरी करने वाले गिरोह के दो गर्गों को दबोच लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइकें बरामद की गईं। पुलिस का दावा है कि यह गिरोह लखनऊ और महाराष्ट्र में भी चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है। पूछताछ करने के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
सीओ बांसी देवी गुलाम ने शिवनगर डिड़ई थाना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि बाइक चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस टीम लगी हुई थी। इसी बीच सूचना मिली की बाइक चोरी करने वाले गैंग के दो लोग क्षेत्र सिकटा के पास मौजूद हैं। सूचना को संज्ञान में लेते हुए थानाध्यक्ष राजेश शुक्ल के नेतृत्व में पुलिस टीम सिकटा के पास घेराबंदी कर दो बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि दो मोटरसाइकिल और चोरी की है। जिसको पुलिस टीम की की ओर से बरामद किया गया। पूछताछ में पकड़े गए संदिग्धों ने बताया कि वह लखनऊ और महाराष्ट्र से मोटरसाइकिल चुरा कर लाते थे। उनका नंबर प्लेट और चेसिस नंबर रगड़ देते थे। जिससे बाइक पहचान में ना आए। कुछ दिन जिले में चलाने के बाद यहां बेचने का प्रयास किया जाता था। अगर यहां नहीं बिकती थी तो उसको नेपाल भेज दिया जाता था। पकड़े गए आरोपियों ने अपनी पहचान करम हुसैन उर्फ हसन, अभिषेक कुमार त्रिपाठी चकमारू थाना भवानीगंज बताया। पूछताछ करने के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।