फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आरोग्य मेले में 110 मरीजों ने कराया उपचार

Mon, 17 Jun 2024 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर व कठोतिया रामनाथ स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 110 लोगों ने उपचार कराया। बिस्कोहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह 10 बजे से मरीज पहुंचने लगे थे। डॉ. एससी शर्मा ने शाम चार बजे तक 87 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उचित परामर्श एवं दवाओं का वितरण किया। उन्होंने बताया डायरिया व वायरल फीवर के मरीज अधिक आ रहे हैं। कहा कि इस कड़ी धूप में न निकलें, ओआरएस घोल का सेवन करें। दूसरी तरफ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कठोतिया में 23 मरीज पहुंचे और अपना इलाज कराया। इस मौके पर डॉ. ईश देव आर्य, धीरज राय, त्रिशूल धर, राजू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें