फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खरीदारी में हुई बहस, दुकान में घुसकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
खरीदारी में हुई बहस, दुकान में घुसकर मारपीट
विज्ञापन

- डुमरियागंज थाना क्षेत्र के रामवृक्ष चौराहे की घटना
औराताल(सिद्धार्थनगर)। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के रामवृक्ष चौराहे पर सामान खरीदने में बहस के बाद किराना की दुकान पर कुछ लोगों ने मारपीट की। इसमें दुकानदार और उसके भाई को चोट आई। उन्होंने थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के रामवृक्ष चौराहे पर उमेश तथा रमेश दोनों भाई किराना एवं कॉस्मेटिक की दुकान चलाते हैं। सुबह लगभग साढ़े दस बजे के लगभग दोनों भाई दुकान पर थे। आरोप है कि इसी बीच तीन लोग दुकान पर आए और एक दिन पहले की गई खरीदारी के संबंध में बहस करने लगे। बातचीत के दौरान उन लोगों ने दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। जिससे रमेश तथा उमेश घायल हो गए। उमेश ने बताया कि वह दुकान के गल्ला से नकदी भी उठा ले गए। उनके साथ कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज देवनंदन उपाध्याय ने बताया कि मारपीट का मामला सामने आया है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें