पथरा। मिठवल ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक प्रमुख निशा चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने टोल प्लाजा पर छूट देने की मांग उठाई। बैठक में ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने क्षेत्र के विकास कार्यों के प्रस्ताव दिए। 30 करोड़ से अधिक के 100 प्रस्ताव आए। इसमें खड़ंजा, नाली, इंटरलॉकिंग, सीसी रोड, अमृत सरोवर अन्नपूर्णा भवन आंगनबाड़ी केंद्र आदि कार्य शामिल है।
ब्लॉक प्रमुख निशा चौधरी ने सरकार की ओर गांव में पेयजल के लिए बनाई जा रही टंकी, पेंशन, मनरेगा व अन्य सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों से सहयोग करने की अपील की। खंड विकास अधिकारी चंद्रभान उपाध्याय ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य के प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक में बांसी-बस्ती एनएच पर तिलौली के पास बने टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों को छूट देने की मांग। बैठक में सहकारिता, बाल विकास, समाज कल्याण, पंचायती राज, ग्राम्य विकास विभाग, एनआरएलएम, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान बैठक में डुमरियागंज विधायक शैय्यादा खातून, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. दशरथ चौधरी, लेखाकार राम प्रकाश अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी विनोद जयसवाल, विष्णु प्रताप सिंह सहित आदि मौजूद रहे।