फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पुलिया का एप्रोच अधूरा, हादसे की आशंका

Fri, 23 Aug 2024 04:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के मेहनौली गांव के पास बानगंगा नहर कैनाल पर बने पुल का एप्रोच क्षतिग्रस्त हो जाने से लोगों के आने-जाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। पुल का एप्रोच सही न होने से लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के मेहनौली गांव के पास बानगंगा नहर कैनाल पर सिंचाई विभाग की ओर से करीब तीन वर्ष पूर्व पुल का निर्माण किया गया था। निर्माण के दौरान पुल का एप्रोच सही तरीके से नहीं बनाया गया था, जिससे बारिश के समय बने पुल का एप्रोच क्षतिग्रस्त हो गया और पुल के दोनों छोर पर डाली गई मिट्टी बह गई थी। इससे पुल के दोनों किनारों पर कटान होने से इस पुल से हादसे की आंशका हमेशा बनी रहती है। इस पुल के एप्रोच को सही कराने के लिए यहां के लोग कई बार कह चुके हैं पर अभी तक इसको सही नहीं किया गया।
इसी क्षेत्र के प्रधान प्रतिनिधि रामू साहनी, डब्लू साहनी, सर्वेश उपाध्याय, चंदन उपाध्याय, डब्लू साहनी, मोनी, हरि गोविंद उपाध्याय, विनोद कुमार उपाध्याय, संतराम आदि लोगों ने इस क्षतिग्रस्त हुए पुल के एप्रोच को सही कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें