फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एप्रोच की गड़बड़ी, पलटने से बची बरातियों से भरी एसयूवी

Mon, 22 May 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
इटवा क्षेत्र के ऊंचडीह रजबहा की पुलिया पर मोड़ने के दौरान बरातियों से भरी वाहन पलटने से बची। संव
विज्ञापन
इटवा। ऊंचडीह रजबहा के ऊंचडीह गांव के पास बनी पुलिया पर बने एप्रोच की गड़बड़ी के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसके बावजूद न तो पीडब्ल्यूडी विभाग और न ही नहर विभाग के लोग ध्यान दें रहे हैं। मामला रविवार का है। त्रिलोकपुर थाने के ग्राम डोकम से मोहर्रम अली की बारात ग्राम सेखुइया मोहर्रम अली के यहां जा रही थी। अभी वह करहिया पुल से खुनियांव को जोडने वाली पीडब्ल्यूडी की सड़क के ग्राम ऊंचडीह के पूरब स्थित रजबहा पर बने पुलिया को पार कर रही थी कि पैरापेड के न होने से पिछला पहिया पुल की छत से नीचे उतरने लगा। आसपास के लोगों के शोर करने पर चालक ने वाहन को तत्काल रोक दिया। अन्यथा कोई भी हादसा हो सकता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें