सिद्धार्थनगर। एडिप योजना के अन्तर्गत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण हेतु परीक्षण शिविर एलिम्को द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जिसमें दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड जारी करने एवं सहायक उपकरण हेतु पंजीकरण की व्यवस्था की गयी है। यह जानकारी जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी संदीप मौर्य ने दी है। उन्होंने बताया कि सहायक उपकरण के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र 40 प्रतिशत से कम न हो और आय प्रमाण पत्र 22500 प्रति माह से कम हो। ऐसे लोग आवेदन कर सकते हैं। संवाद