फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: इटवा में पकड़ी गई पावडर से पनीर बनाने वाली फैक्टरी

Sat, 26 Aug 2023 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
इटावा में छापेमारी करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्रभानु पटेल
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार रात 8 बजे इटवा के नागचौरी में पावडर से पनीर और खोवा बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी। टीम ने पीयूष डेयरी नाम से संचालित फैक्टरी में छह सैंपल लिया, जिसकी जांच खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, लखनऊ में होगी।
विज्ञापन


तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी को सूचना मिली थी कि नागचौरी में पनीर खोवा की फैक्टरी में मानकों का पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने इसकी सूचना खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम बुला ली। खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्रभानु पटेल, पीके वर्मा एवं आरएन वर्मा ने तहसीलदार व पुलिस बल के साथ छापा मारा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्रभानु पटेल ने बताया कि फैक्टरी से पावडर से बना हुआ पांच क्विंटल पनीर व 45 किलो खोवा पाया गया, जबकि खोवा, पनीर, रिफाइंड आयल, ह्वाइट पावडर, सोया फ्लोर एवं स्कीम्ड मिल्क का सैंपल लिया गया। खबर लिखने तक कार्रवाई जारी थी। उन्होंने बताया कि रात में ही खोवा और पनीर रात में ही नष्ट कराया जाएगा, क्योंकि वह मानक के अनुरूप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें