संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। तहसील सभागार में शुक्रवार को एसडीएम प्रदीप कुमार यादव, सीओ और थानाध्यक्ष पंकज पांडेय की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा सीमित की बैठक हुई। इसमें दूसरे गुट के सीमित के अध्यक्ष चुने गए सौरभ गुप्ता ने बीते मंगलवार पहले गुट के चुने गए अध्यक्ष का समर्थन कर दुर्गा पूजा सकुशल शांति पूर्ण तरीके से निपटने में सहयोग देने की बात कहीं। उन्होंने एसडीएम को पत्र देकर दूसरे गुट सीमित को भंग कर अपनी बात बैठक के समक्ष प्रस्तुत किया। एसडीएम प्रदीप कुमार ने सीमित के पदाधिकारियों कहा कि मूर्ति विजसर्न के लिए मूर्ति की नंबरिंग कार्य पूर्ण करा लें। डीजे कोई तेज आवाज नहीं बजाएगा। बस्ती, गोरखपुर, बलरामपुर से जो भी डीजे नहीं बजेंगी। कान फोड़ू और अश्लील गाने पंडालों में नहीं बंजेगी। इसके अलावा अधिकारियों ने अन्य दिशा- निर्देश दिया। इस दौरान नगर पंचायत प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष कौशल किशोर, किशोरी लाल, दुर्गा पूजा सीमित के अध्यक्ष अनूप कुमार और सह अध्यक्ष राजकुमार मोदनवाल ने भी त्योहार संबधित विषय पर प्रकाश डाला। इस दौरान सौरभ गुप्ता, अभय सिंह, बनवारी, बाबूजी अंसारी, बबलू गौड़, शिवरतन आदि मौजूद रहे।