बिस्कोहर। नगर पंचायत चुनाव के मतदान को शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन आखिरी क्षण में अलर्ट मोड में दिखा। बुधवार शाम को त्रिलोकपुर एसओ सूर्य प्रकाश सिंह की अगुवाई में एसएसबी और पुलिस फोर्स के जवानों ने थाना क्षेत्र के बिस्कोहर नगर के विभिन्न रूट पर पैदल मार्च कर जनता को सुरक्षा का एहसास कराया। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन को सहयोग करने की अपील की।
कस्बा बिस्कोहर, देवीपुर, सिक बुजुर्ग, कोहडौरा, सिकौथा आदि स्थानों पर मय दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ फ्लैग मार्च किया। इस दौरान चौकी प्रभारी बिस्कोहर राकेश कुमार त्रिपाठी, पप्पू गुप्ता, शिव दास गौतम, प्रमोद कुमार पांडेय, जयहिंद राजभर, अजय यादव, आशीष आदि एसएसबी व पुलिस के जवान मौजूद रहे। संवाद