शोहरतगढ़ नगर पंचायत के छतहरा में गोशाला क लिए भूमि पूजन और शिलान्यास करते विधायक व चेयरमैन। संवा?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विधायक ने की गोशाला के लिए दान की अपील
शोहरतगढ़। विधायक विनय वर्मा एवं नगर पंचायत चेयरमैन बबिता कसौधन ने मंगलवार को नगर पंचायत के छतहरा में गोशाला के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास किया।
इस मौके पर विधायक ने कहा कि गो सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। हमें अपनी कमाई से कुछ हिस्सा गो सेवा के लिए दान करना चाहिए। इससे धन घटता नहीं, बल्कि घर में समृद्धि आती है इसलिए हमें हमेशा गो माता की सेवा करनी चाहिए। विधायक ने ग्रामीणों से गोशाला के लिए दान देने की अपील की।
इस दौरान ईओ नवीन कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश पांडेय, सौरभ गुप्ता, अंकित गुप्ता, रवि अग्रवाल, घनश्याम, रमेश मणि त्रिपाठी, सोनू कुमार, श्रीनिवासन मौजूद रहे।