बांसी। त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) शांति, शुचिता और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए बृहस्पतिवार की शाम कोतवाली में एसडीएम निखिल चक्रवर्ती की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था और स्वच्छता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। एसडीएम निखिल चक्रवर्ती ने सख्त निर्देश देते हुए कहा सभी नागरिक सुनिश्चित करें कि कुर्बानी केवल चिह्नित और निर्धारित स्थानों पर ही हो। कोई समस्या होती है तो सीधे तहसील प्रशासन से संपर्क करें। सीओ शुबेंदु सिंह ने बताया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने अराजक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। संवाद