फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने की अपील
विज्ञापन

बिस्कोहर। मुहर्रम व गणेश उत्सव के मद्देनजर प्रशासन सतर्क है। त्रिलोकपुर थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित कर लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की गई है। त्योहारों के दौरान दौरान किसी भी तरह की अराजकता फैलाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

बुधवार को हुई बैठक में थानाध्यक्ष विद्याधर कुशवाहा ने कहा कि सभी लोग मिलजुल कर शांतिपूर्ण ढंग से मुहर्रम व गणेश उत्सव मनाएं। इस दौरान कहीं भी कोई अफवाह फैलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। किसी भी तरह की अराजकता न फैलाएं। अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान चौकी प्रभारी बिस्कोहर सर्वेश यादव, एसआई प्रमोद पांडेय, ब्रजराज पांडेय, डॉ जुबैर अहमद, शिव कुमार गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें