फोटो-
डुमरियागंज। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को भवानीगंज और डुमरियागंज थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ के साथ पुलिस जवानों ने संयुक्त रूप से रूट मार्च किया। संवेदनशील और अति संवेदनशील पोलिंग बूथ वाले गांव में रूट मार्च करके लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया और 25 मई को निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। भवानीगंज एसओ रामदेव और सीआरपीएफ के एसआई मोहन स्वरूप ने रूट मार्च की अगुवाई की। इस दौरान सीओ अखिलेश वर्मा, एसओ डुमरियागंज मुकेश राय आदि मौजूद रहे। संवाद